सिद्धार्थ, अगस्त 21 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। त्रिलोकपुर पुलिस ने किशोरी को भगाने व दुष्कर्म के मामले में आरोपित युवक को बुधवार को बिस्कोहर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। त्रिलोकपुर थानाध्यक्ष विपिन प्रकाश सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर दी थी कि उसकी 16 वर्षीय बेटी एक अगस्त को घर से शौच के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने कई दिनों तक खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला। बाद में जानकारी मिली कि उसकी बेटी को क्षेत्र के ही कोदईजोत गांव निवासी अजय पाण्डेय पुत्र अशोक पाण्डेय बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। परिजनों का आरोप था कि इस घटना में कुछ अज्ञात लोगों ने भी सहयोग किया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 87, 137(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। लड़की की बरामदगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.