चतरा, फरवरी 14 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। टंडवा थाना के एक गांव से एक किशोरी को भगाने के आरोप में पुलिस ने आरोपी 25 वर्षीय निक्कू कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि पीड़िता को मेडिकल के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार पिछले पांच फरवरी को एक गांव से एक नाबालिग को बहला फुसला कर भगा ले गया था। इस संबंध में पीड़िता के परिजनों ने थाना में मुकदमा दर्ज किया। इधर पुलिस ने टंडवा से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया यह मामला प्रेम प्रसंग से जूड़ा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.