दुमका, फरवरी 8 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयहाट थाना क्षेत्र के एक गांव के 16 वर्षीय एक किशोरी को बहला- फुसलाकर शादी की नियत से भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ में उक्त किशोरी की मां ने थाना में लिखित आवेदन देकर उक्त आरोपी इसी गांव के भगीरथ दास को नामजद अभियुक्त बनाते हुए एफआईआर दर्ज करायी है। आवेदन में बतायी है कि यह मामला 5 फरवरी की है। उस दिन वह घर पर नहीं थी उसी दिन उसकी बेटी को गांव के भागीरथ दास ने प्रेम जाल में फंसाकर शादी की नीयत से भगा ले गया। ग्रामीणों द्वारा जब बताया गया कि उसकी बेटी को भागीरथ ने शादी की नियत भगा लिया है। ‌तभी काफी खोजबीन किया गया।‌ बताया है कि उसकी बेटी को भगाने में गांव के बैजनाथ दास व राजेश दास के द्वारा सहयोग किया गया है। पुलिस ने उक्त मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही पीड...