जौनपुर, जनवरी 7 -- बदलापुर। कोतवाली पुलिस ने एक गांव से एक किशोरी को बहला फुसला कर भगाने के आरोप में चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। पुलिस छानबीन में जुट गयी है। प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ल ने बताया कि किशोरी के पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी नाबालिग पुत्री घर में अकेली थी। उसी समय अपने रिश्तेदार के घर आये हिमांशू मोदनवाल ने बहला फुसला कर उसे गाड़ी से भगा ले गया। जानकारी होने पर जब पूछताछ करने गया तो हिमांशू के मित्र अंशू मोदनवाल, संदीप प्रजापति और निखिल विश्वकर्मा निवासी लासा थाना मीरगंज गाली गलौज देने लगे। पुलिस उक्त चारों के विरुद्ध केस दर्ज कर किशोरी की खोजबीन में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...