प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 31 -- कुंडा। बाघराय थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी को 30 जनवरी को सुबह करीब 11 बजे घर से निकली तभी पाण्डेय का पुरवा के सरांय इन्द्रावत का युवक उसे बहका-फुसला कर ले गया। उसकी बेटी 25 हजार रुपये नकद, सोने चांदी के जेवरात समेत लाखों रुपये का सामान लेकर गई है। आरोप है कि कुछ लोगों की संलिप्ता के चलते उसकी बेटी को भगाया गया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...