प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 17 -- हथिगवां। हथिगवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी। उसकी 15 वर्षीय बेटी को गांव की ही सत्यम सरोज 16 नवम्बर की भोर में बहका फुसलाकर भगा ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसकी बेटी का कहीं सुराग नहीं लगा। पीड़ित मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...