मऊ, फरवरी 18 -- मधुबन। थाना क्षेत्र के दुबारी पुलिस चौकी अंतर्गत एक गांव में सोमवार की सुबह एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की नामजद तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत उसके माता-पिता के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला ने बताया कि सोमवार सुबह चार बजे गांव का ही युवक शिवप्रताप उनकी 15 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गया है। घर से गायब होने के बाद जब परिजनों ने काफी तलाश की और कोई सुराग नहीं मिला, तब मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी समेत तीन के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...