जौनपुर, मार्च 25 -- चंदवक। क्षेत्र के एक गांव में अपने ननिहाल में रहने वाली किशोरी के लापता होने की सूचना रविवार की देर रात चंदवक थाने में दी गई। परिजनों की ओर से एक युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। किशोरी के परिजनों के अनुसार, शनिवार की रात करीब आठ बजे किशोरी किसी बहाने घर से निकली और जाते समय अपने साथ घर से पांच तोले गहने और 50 हजार रुपये भी लेकर चली गई। किशोरी के परिजनों ने थाना क्षेत्र के गोठौली निवासी नितिन पुत्र मानिकराज पर उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। किशोरी की गोद भराई और बरच्छा कार्यक्रम संपन्न हो चुका था और कुछ ही दिनों बाद उसकी शादी होने वाली थी। परिजनों ने बताया कि आरोपी युवक को किशोरी मामा मानती थी इसलिए घर में आने जाने में कोई रोकटो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.