लखनऊ, फरवरी 20 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। सीतापुर जिले में पुलिस कस्टडी के दौरान किशोरी को भगाने के आरोप में गिरफ्तार युवक ने जिला जेल के बाहर पुलिस हिरासत में ही ब्लेड से अपना गला काट लिया। अचानक हुई इस घटना से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया, जबकि मौके पर मौजूद लोग भी दहशत में आ गए। गंभीर रूप से घायल आरोपी को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। बाबूपुरवा निवासी आशीष का एक किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि जनवरी माह में वह किशोरी को अपने साथ भगा ले गया था। इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने रामपुर कला थाने में तहरीर देकर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस तब से आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। करीब एक महीने की तलाश के बाद पुलिस ने आरोपी आशीष को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार देर शाम पुलिस टीम उसे जिला जेल...