बरेली, दिसम्बर 13 -- शीशगढ़। पुलिस ने बहेड़ी के ट्रक यूनियन तिराहे पर छापामार कर किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने के आरोपी इरफान खां और करन निवासी शादाबाद, हाथरस को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद मुख्य आरोपी इरफान खां शनिवार को जेल भेज दिया। एसओ हरेंद्र सिंह ने बताया आरोपी करन को पुलिस ने नोटिस तामील कराया है। पुलिस किशोरी को एक सप्ताह पूर्व बरामद कर चुकी है। शाही के गांव लमकन निवासी किशोरी अपनी रिश्तेदारी में गांव टांडा छंगा गई थी। टांडा छंगा में उसकी मुलाकात इरफान से हुई। दिल्ली में रह कर मजदूरी करने वाला इरफान किशोरी को 28 अक्तूबर को बहला फुसला कर ले गया। किशोरी के पिता ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.