सासाराम, फरवरी 6 -- डेहरी। करीब दो सप्ताह पूर्व तिलौथू थाना क्षेत्र से किशोरी को भगाने के आरोपित को पुलिस ने धर दबोचा। वहीं किशोरी को बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष शुभम कुमार ने बताया कि किशोरी तिलौथू थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करती थी। युवक रोहतास थाना क्षेत्र के कुशडिहरा का निवासी है। किशोरी के परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई। जांच के दौरान यूपी के चंदौली से आरोपित को दबोचा गया। किशोरी को बरामद किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...