मिर्जापुर, अक्टूबर 6 -- मिर्जापुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस ने किशोरी को भगाने और छेड़खानी के मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। चुनार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने एक अक्तूबर को नामजद अभियुक्त के विरूद्ध नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला के भगाने व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने चुनार से नामजद आरोपी पिरल्लीपुर गांव निवासी अभिषेक यादव को धर दबोचा। वहीं पड़री पुलिस ने किशोरी से छेड़खानी और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी मड़िहान के लालपुर निवासी नितिश उर्फ कल्लू, पड़री के रायपुर धोबही निवासी सुभाष को गिरफ्तार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.