गंगापार, जनवरी 7 -- कोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। कोरांव थाना क्षेत्र के खजुरी कला गांव से शौच के लिए घर से निकली एक किशोरी को गांव का ही एक युवक और उसकी मां शादी का झांसा देकर पिछले 10 दिसम्बर को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। मामले में किशोरी के परिजनों ने स्थानीय थाने में तहरीर दी थी। मामले में पुलिस ने किशोरी को बरामद कर न्यायालय में पेश करने के बाद फिर उसे पिता की सुपुर्दगी में दे दिया। इंस्पेक्टर कोरांव राकेश कुमार वर्मा के अनुसार मामले में मंगलवार को आरोपी युवक के खिलाफ पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...