बस्ती, अप्रैल 20 -- बस्ती, निज संवाददाता। परशुरामपुर व स्वाट टीम ने संयुक्त में परशुरामपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले मे दो आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी अभिषेक सिंह निवासी ढेल्हूपुर और विशाल दुबे निवासी अशोकपुर थाना परशुरामपुर को कुसमौर घाट के पास से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने 16 अप्रैल को शौच के लिए जा रही किशोरी से दुष्कर्म किए थे। पिता ने बताया था कि शौच से लौटते समय दोनों आरोपी गली में खड़े थे। उसकी बेटी को जबरन बाइक पर बैठाकर उठा ले गए और तालाब के किनारे दुष्कर्म किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.