बरेली, जनवरी 2 -- क्योलडिया। क्योलड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक मजदूर की नाबालिग बेटी गुरुवार को अपनी छोटी बहन के साथ दवाई लेने के लिए क्योलडिया गई थी। आरोप है कि इसी दौरान सिठौरा गांव का श्रीपाल उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर फरार हो गया। कुछ देर बाद छोटी बहन अकेली घर पहुंची तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। जिसपर परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला। घटना की रिपोर्ट किशोरी की मां की ओर से श्रीपाल उसके भाई गोकिल प्रसाद के खिलाफ थाना क्योलड़िया में दर्ज कराई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...