हरिद्वार, दिसम्बर 15 -- सिडकुल क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी लापता हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। एक महिला ने पुलिस को तहरीर में बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी 13 दिसंबर की सुबह करीब 9:30 बजे घर से निकली थी। आरोप है कि परवीन निवासी सलेमपुर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों ने दिनभर आसपास के इलाकों में किशोरी को तलाशा, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। आरोपी का मोबाइल फोन भी बंद बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि सोमवार को तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी की बरामदगी के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...