शामली, जनवरी 8 -- एक गांव निवासी पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि 2 जनवरी को बागपत जिले के थाना छपरौली क्षेत्र के गांव हलालपुर निवासी देवा पुत्र जयवीर ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इस कार्य में विक्की और पीपन पुत्र ओमवीर ने भी सहयोग किया। पीड़ित पिता ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने अपनी बेटी को काफी ढूंढने की कोशिश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार 7 जनवरी को वे थाने पहुंचे और थाना अध्यक्ष कांधला को तहरीर सौंपकर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी देवा, विक्की व पीपन की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.