अमरोहा, दिसम्बर 17 -- गजरौला। किशोरी को गांव का ही युवक बहला फुसलाकर साथ ले गया। मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी बीती 13 दिसंबर को घर पर अकेली थी, परिजन काम से गए थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी युवक उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजन घर लौटे तो इस बावत जानकारी हुई। परिजनों ने किशोरी को सभी संभावित स्थानों पर तलाश किया लेकिन कोई पता नहीं चल सका। परेशान परिजनों ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई करने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...