बांदा, जनवरी 8 -- बांदा। संवाददाता कमासिन थाने के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस में तहरीर दी है। बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी को पड़ोसी युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। आरोपी की मां व पिता से बेटी के बारे में बात की तो जान से मारने की धमकी दी। आरोपी की मां गालियां देकर अपमानित करती है। पुलिस ने पछौंहा गांव निवासी दीपक, उसकी मां किरन तथा पिता चुनूबाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...