संभल, जनवरी 2 -- थाना ऐंचौड़ा-कंबोह क्षेत्र के गांव धामपुर के निवासी एक व्यक्ति ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर दी है। शिकायत में बताया गया कि उसकी 13 वर्षीय बहन को 30 दिसंबर को थाना नखासा क्षेत्र के गांव कैसुरपुर भंडी का एक युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। युवक ने किशोरी को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन तक ले जाकर रेल में बैठाया और अपने भाई के पास लखनऊ भेज दिया। पीड़ित भाई ने पुलिस को तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है और अपनी बहन को वापस लाने की भी गुहार लगाई है। थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए किशोरी को सुरक्षित वापस लाने और आरोपी को पकड़ने की प्रक्रिया में जुटी हुई है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अगर किसी को इस तरह की घटना की जानकारी हो...