हापुड़, फरवरी 23 -- हाफिजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से तीन युवक एक किशोरी को बहला फुसलाकर ले गए। किशोरी की मां ने जब आरोपियों के परिजन से इसकी शिकायत की तो आरोपी किशोरी को गांव सांवई के रास्ते पर छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर निवासी नीतू ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 20 फरवरी की रात को मोहल्ले में एक शादी थी। जिसमें वह भाग लेे के लिए गई थी। घर पर उसकी 14 वर्षीय पुत्री अकेली थी। पीड़िता ने बताया कि करीब एक घंटे बाद वह वापस घर पर आई तो बेटी घर पर हीं मिली। जानकारी करने पर मोहल्लेवासियों ने बताया कि उसकी पुत्री को गांव के मयंक, आर्यस उर्फ नोनू व प्रतीप बहला फुसलाकर ले गए हैं। पीड़िता ने जब आरोपियों के परिजन से इसकी शिकायत की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.