गंगापार, जनवरी 12 -- नाबालिग किशोरी को एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया। किशोरी के पिता के तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के एक गांव के एक पीड़ित ने थाने में तहरीर दी कि नौ जनवरी रात उसकी सत्रह वर्षीया नाबालिग बेटी घर से बिना किसी को कुछ बताये गायब हो गई। नात रिश्तेदारी और हर संभावित स्थानों पर तलाश के बाद भी किशोरी का पता नहीं चला। पीड़ित ने तहरीर में आरोप लगाया है कि दीपक सिंह ऊर्फ टीपू पुत्र दान बहादुर सिंह उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया। तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...