संतकबीरनगर, मार्च 25 -- बखिरा। क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को बगल गांव का एक युवक 22 मार्च की रात में बहला फुसलाकर भगा ले गया। किशोरी को भगाने में परिजनों ने एक महिला के सहयोग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक महिला ने बताया कि निकट गांव लेदवा श्रीपाल के एक युवक ने 22 मार्च की रात करीब 11.30 बजे उसकी 14 वर्ष को नाबालिग बेटी को गांव की ही एक महिला के सहयोग से बहला फुसलाकर कही भगा ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी बेटी का पता नही चलने पर बखिरा थाने में शिकायत किया है। पुलिस ने लेदवा श्रीपाल निवासी युवक सोनू उर्फ राशिद अली के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.