रुडकी, अप्रैल 21 -- दो आरोपी एक 15 वर्षीय किशोरी को बहला फुसला कर अपने साथ भगा ले गए। दो दिनों तक आरोपियों द्वारा किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपी दो दिन बाद किशोरी को उसके घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता की माता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...