मुरादाबाद, नवम्बर 6 -- फोन पर सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी किशोरी से बात करने वाला युवक उसे बहलाफुसला कर अगवा कर ले गया। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात युवक पर केस दर्ज किया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी 16 वर्षीय बेटी के फोन पर एक अज्ञात युवक कॉल कर परेशान करता था। पता चलने पर उसने बेटी को उस व्यक्ति से फोन करने से मना कर दिया था। आरोप लगाया कि बीते 4 नवंबर को सुबह करीब 8:30 बजे वह युवक बेटी को बहलाफुसला कर अपने साथ ले गया। आशंका जताई कि आरोपी युवक बेटी के साथ अनहोनी कर सकता है। एसएचओ सिविल लाइंस मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात युवक के खिलाफ छेड़छाड़ और बहलाफुसला कर अगवा करने का केस दर्ज किया गया है। किशोरी की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.