मुरादाबाद, अप्रैल 5 -- थाना मूंढापांडे के रौंडाझौंडा चौकी क्षेत्र निवासी ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी दो अप्रैल को पशुओं को चारा डालने गई थी। उसके बाद से वापस नहीं लौटी। आरोप लगाया कि गांव का ही बिंटू नाम का युवक शादी का झांसा देकर उसे बहलाफुसला कर अगवा करके ले गया है। पीड़ित के अनुसार वह अपने परिवार वालों के साथ आरोपी के घर जाकर बेटी के बारे में पूछताछ की तो आरोपी के परिजनों ने उनके साथ मारपीट कर दी। किसी तरह वहां से जान बचाकर भागे। एसएचओ मूंढापांडे राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी बिंटू, उसके पिता भतरपाल, चाचा उदय सिंह और बनवारी के खिलाफ अपहरण और मारपीट का केस दर्ज किया गया है। किशोरी की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस टीम जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.