लखीमपुरखीरी, फरवरी 20 -- जेबीगंज। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग को उसका प्रेमी बहला फुसलाकर कर भगा ले गया। पसगवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ने बताया कि थाना हैदराबाद के गांव का रहने वाला अमित कुमार किशोरी को बीते सप्ताह दोपहर 11 बजे बहला फुसलाकर कर भगा ले गया। जिसे अपनी बहन के घर पर रखा है । पीड़ित पिता ने घटना की रिपोर्ट थाना पसगवां में दर्ज कराई है। पसगवां पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...