कानपुर, जनवरी 9 -- मंगलपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली सत्रह वर्षीय किशोरी गुरुवार क शाम को घर से बिना बताए चली गई। उसके पिता पिता ने गांव में ही अपने बहनोई के घर में रह रहे विशाल उर्फ कमलेश निवासी मदनापुर थाना तिर्वा कन्नौज पर पुत्री को बहलाकर ले जाने का आरोप लगाकर कार्रवाई की गुहार लगाई। इंस्पेक्टर मंगलपुर महेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की बरामदगी का प्रयास व आरोपित की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...