बरेली, जनवरी 16 -- शीशगढ़। किशोरी को बहलाफुसला कर भगा ले जाने वाले आरोपी अजय निवासी मानपुर को चौकी प्रभारी मानपुर जितेंद्र सिंह घामा ने पुलिस के साथ ने गुरुवार को मानपुर चौराहा से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया आरोपी गत दिनों गांव की किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले गया था। किशोरी की मां ने थाने में अजय, नरेंद्र एवं छोटू निवासी मानपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने पूछताछ कर आरोपी को जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...