बरेली, फरवरी 21 -- क्योलड़िया। एक गांव के एक मजदूर की नाबालिग बेटी को गांव का ही धर्मेंद्र कुमार बहलाकर ले गया। घर से जाते समय किशोरी अपने साथ नकदी व सोने चांदी के जेवर भी ले गई है। जानकारी होने पर किशोरी के परिजन आरोपी के घर पूछताछ करने गए तो आरोपी के परिजन उनसे झगड़े पर उतारू हो गए। घटना की रिपोर्ट किशोरी की मां ने थाना क्योलड़िया में दर्ज कराई है। थाना प्रभारी निरीक्षक वेद सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...