बस्ती, मार्च 26 -- बस्ती। छावनी पुलिस ने 14 वर्षीय किशोरी को बहलाकर भगा ले जाने के आरोप में 45 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता के पिता ने तहरीर में बताया है कि उनकी बेटी से चोरी-छिपे आरोपी से बात करती है। उसे एक दिन पकड़ लेने पर डांटा भी था। बेटी ने आरोपी व्यक्ति का नाम भी बताया था। उन्हें शक है कि गत 23 मार्च को आरोपी आकाश भुज उनकी बेटी को बहलाकर अपने साथ भगा ले गया। छावनी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वहीं मुंडेरवा पुलिस ने 21 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने के आरोप में 51 वर्षीय आरोपी सबरे आलम के खिलाफ केस दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...