बदायूं, मार्च 24 -- इलाके के एक गांव में किशोरी ने एक किशोर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। किशोरी का आरोप है कि वह दोपहर में स्नान करने के लिए अपने दूसरे मकान मे जा रही थी। इसी दौरान रास्ते मे पड़ोस का किशोर उसे अपने घर मे ले गया। जहां उसने दुष्कर्म किया। काफी देर तक किशोरी जब घर वापस नही आई तो परिवार के लोगों ने तलाश किया तो पता चला कि पड़ोस के किशोर ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। किशोरी के परिजनों से विरोध किया तो वह आरोपी पक्ष के लोग झगड़े पर उतारू हो गए। इसके बाद पीडिता ने बिसौली कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर जांच शुरू कर दी है। मामले में इंस्पेक्टर क्राइम एमपी सिंह नें बताया मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.