रामपुर, जनवरी 6 -- ढकिया की किशोरी परिवार के साथ चंडीगढ़ में रह रही थी। वहां उसकी मुलाकात बिहार के एक युवक से हो गई। पिछले दिनों किशोरी गांव आई हुई थी। आरोप है कि यहां से युवक उसे बहला-फुसलाकर ले गया। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। मामला 21 दिसम्बर का बताया जा रहा है। लेकिन पुलिस न तो आरोपी की गिरफ्तार कर पाई और ही अपहृता को बरामद किया जा सका। इसको लेकर परिजनों ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने जल्द किशोरी को बरामद करने की मांग उठाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...