नोएडा, जनवरी 3 -- नोएडा। किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पड़ोसी युवक के खिलाफ एक्सप्रेसवे थाने में केस दर्ज हुआ है। थाने में दी शिकायत में नंगली वाजिदपुर गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी को पड़ोस में रहने वाला राकेश बीते माह 25 दिसंबर को बहला फुसलाकर ले गया है। किशोरी को कई दिन तक तलाशा गया पर उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। शिकायतकर्ता महिला ने बेटी के साथ अनहोनी होने की आशंका जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...