उरई, फरवरी 4 -- जालौन। मंगलवार सुबह गांव का युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ किशोरी को भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी मंगलवार की सुबह से घर के बाहर से लापता हो गई। जानकारी करने पर पता चला कि उनकी बेटी को गांव का युवक नीलेश उर्फ गंगे अपने साथ बहला-फुसलाकर कर बाइक पर बैठाकर भगा ले गया है। पिता ने आरोप लगाया कि उन्होंने हाल ही में मटरी बेची थी जिसका 2.50 लाख रुपये घर में रखा था। बेटी अपने साथ सभी रुपये और सोने की अंगूठी, चांदी की तोड़ियों के साथ अपना आधार कार्ड और शैक्षिक प्रमाणपत्र भी ले गई है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.