पीलीभीत, दिसम्बर 30 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव के निवासी महिला ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को उसका एक रिश्तेदार मोहित पुत्र बलराम सिंह निवासी ग्राम मुजफ्फरनगर कोतवाली पूरनपुर 18 मई को बहलाफुसला कर ले गया था। इसका मुकदमा उसने थाना सुनगढ़ी में दर्ज कराया था। पुलिस ने उसकी पुत्री को बरामद कर आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया था। जिसका मुकदमा न्यायालय पॉक्सो एक्ट में चल रहा है। 28 दिसंबर को रात 11 बजे आरोपी उसकी पुत्री को दोबारा बहलाफुसला कर ले गया। उसने अपनी पुत्री की काफी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी की बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...