अमरोहा, मार्च 28 -- किशोरी को घर से उठाकर सरकारी स्कूल के पास ले जाने के बाद दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आहट सुनकर मौके पर पहुंचे पिता ने आरोपियों के चंगुल से बेटी को बचाया था। मामले में एक आरोपी का पुलिस पहले ही चालान कर चुकी है। मामला अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के एक गांव का था। यहां पर एक दलित किसान का परिवार रहता है। शनिवार रात लगभग 12 बजे किसान की आंख खुली तो उसकी नाबालिग बेटी घर से गायब थी। तलाश करते हुए किसान छत पर पहुंचा तो पास स्थित एक सरकारी स्कूल के पास कुछ आहट सुनाई दी। किसान ने मौके पर पहुंचकर देखा तो गांव का युवक जिंकल मान किशोरी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। जबकि उसका दोस्त स्कूटी लेकर वहां पहरा दे रहा था। किसान ने विरोध जताते हुए बेटी को छुड़ा लिया था। दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.