बस्ती, सितम्बर 22 -- छावनी थानाक्षेत्र के पावड गांव में हृदय राम यादव की 15 वर्षीय लड़की चांदनी को अपने घर के सामने अज्ञात दो बदमाश चाकू मार कर अंधेरे का फायदा उठा कर भाग गये। घटना आज रविवार 8.30 बजे की है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। घटना के बाद परिजन घायल चांदनी को लेकर सीएचसी विक्रमजोत पहुंचे। जानकारी मिलते हि चौकी इंचार्ज शशिशेखर सिहं पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंच कर जानकारी ली। परिजनों का आरोप है कि बदमाश छपर के बगल छुपे थे। हृदय राम की लड़की चांदनी तार पर सूखने के लिए फैले कपड़े उतारने गई थी तो बदमाशों ने चाकू मार भागे निकले। हल्ला गोहार होने पर आसपास के लोग जुट गये पुलिस को जानकारी दिया। चौकी इंचार्ज शशिशेखर सिहं ने बताया कि लड़की को चाकू मार कर भागने की घटना है छानबीन की जा रही है।घायल नै बताया कि छिनैती या चोरी की घटना न...