बरेली, मार्च 25 -- भमोरा। किशोरी को गर्भवती बनाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एएसआई नरेन्द्र सिंह राघव ने बताया कि बल्लिया की महिला अपने परिवार के साथ गाजियाबाद के थाना लोनी में रहती थी। वहीं मीरगंज के सिंधौली का अतुल भी रहता था। अतुल का किशोरी से निकटता थी। जिसके चलते दोनों फरार हो गए। किशोरी की मां ने अतुल के बड़े भाई पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। कोर्ट ने उसकी बेटी को उसके साथ भेज दिया। बावजूद प्रेमी अतुल ने उसकी बेटी से मिलना नहीं छोड़ा और वह गर्भवती हो गई। इसका मुकदमा लोनी थाना में दर्ज हुआ। मामला भमोरा पुलिस को भेज दिया गया। रविवार को अपनी प्रेमिका से मिलने बल्लिया आये अतुल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.