लखीमपुरखीरी, जनवरी 21 -- शंकरपुर चौराहा पुलिस विकेट से महज कुछ दूरी पर एक ईंट भट्ठा पर काम कर रही किशोरी को शौच को खेत जाते समय घात लगाए बैठे लड़कों ने किशोरी को चार युवकों ने दबोच लिया। उसे खींचकर गन्ने के खेत में ले गए। चीख पुकार मचाने व मां के ललकारने पर आरोपी किशोरी को छोड़कर भाग निकले। परिजन जब गन्ने के खेत में पहुंचे तो वहां किशोरी निर्वस्त्र मिली। मां का आरोप है कि उसकी बेटी से रेप का प्रयास हुआ है। अमीर नगर क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता की मां ने बताया उसके परिवार को चार दिन पहले ठेकेदार ईट भट्ठा पर काम कराने के लिए लाया था। मंगलवार को उसकी 14 वर्षीय पुत्री ईटा बनाने का काम कर रही थी। शाम 5 बजे करीब वह शौच के लिए पड़ोस के खेत में गई थी, जहां पहले से घात लगाए बैठे चार से अधिक युवकों ने दबोच लिया। बेटी के चीखने पर मां और बाकी मजदूर द...