कौशाम्बी, नवम्बर 7 -- मंझनपुर, संवाददाता सैनी थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव की किशोरी ने छेड़खानी व पिटाई से क्षुब्ध होकर खुदकुशी की थी। घटना के आरोपी दो सगे भइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लिखापढ़ी के बाद उनका चालान कर दिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है। काजीपुर निवासी 14 वर्षीय उर्मिला देवी पुत्री बाबूलाल सरोज पढ़ाई के साथ घरेलू कामों में मां का हाथ बंटाती थी। एक नवम्बर की सुबह घर के भीतर कमरे में उसका शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला था। पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों ने मृतका के शव का अंतिम संस्कार किया। बुधवार को स्थानीय थाने पर तहरीर देकर मृतका की मां ने बताया था कि पड़ोसी रमेश कुमार ने बदनियती से बेटी का हाथ पकड़ लिया था। चीख-चिल्लाने पर उसके परिवार वाले आ गए थे। सभी ने मिलकर पिटाई की थी। इसी से क्षुब्ध होकर बेटी ने खुदकुश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.