सुल्तानपुर, दिसम्बर 31 -- कादीपुर, संवाददाता। क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को गांव के ही युवक ने बहला फुसला कर अगवा कर ले गया। बुधवार को किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही अंकुश के विरुद्ध केस दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की सोलह वर्षीय किशोरी 12 दिसंबर को सुबह आठ बजे घर से स्कूल जाने के लिए निकली । जब वह शाम तक घर वापस नहीं आई तो परिजन परेशान हो गए । काफी खोजबीन की तो पता चला कि गांव का ही एक युवक उसे बहला फुसला कर अगवा कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...