कौशाम्बी, फरवरी 23 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसकी 17 साल की बेटी 21 फरवरी को संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि गांव का ही युवक बहला-फुसलाकर उसे अगवा कर ले गया है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने फोन करके कहीं भी शिकायत करने पर उसे जानलेवा धमकी दी। मामले की शिकायत पर अपहरण का मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी युवक व किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...