गाज़ियाबाद, अक्टूबर 7 -- ट्रांस हिंडन। खोड़ा थानाक्षेत्र में रहने वाली किशोरी से पड़ोसी ने छेड़छाड़ की। आरोपी ने बीमार हालत में उसे अगवा कर लिया और दिल्ली ले जाकर पिटाई की। चार अक्तूबर की घटना में पुलिस ने किशोरी को बरामद कर मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक कॉलोनी में रहने वाले व्यक्ति की नाबालिग बेटी की दोनों किडनी खराब हैं। उन्होंने बताया कि इस कारण बेटी की पढ़ाई छूट चुकी है। पास में ही रहने वाला रोहन अक्सर रास्ते में रोककर किशोरी से छेड़छाड़ करता था। चार अक्तूबर की सुबह घर के बाहर से रोहन ने उनकी बेटी को अगवा कर दिया। शोर मचाने पर मुंह दबाकर अपने साथ दिल्ली के मयूर विहार स्थित पेपर मार्केट में ले गया। यहां उसने अपने साथी के साथ मिलकर बेटी से मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद...