कन्नौज, दिसम्बर 31 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख में एक माह पहले उर्स देखने आई किशोरी ने तीन युवकों पर कार से ले जाकर गैंगरेप करने का आरोप लगाया था। पीड़िता ने पिता के साथ थाने पहुंच कर मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने जांच कर मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया। इलाके के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी परिजनों के साथ सौरिख में 24 नवम्बर की रात उर्स देखने आई थी। रात 12 बजे के करीब किशोरी लघुशंका के लिए गई। आरोप है कि उसी दौरान गांव के एक युवक ने अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ मिलकर किशोरी को पकड़ कर कार में डाल लिया और एक बंद पड़ी बिल्डिंग में ले गए। वहां तीनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीडि़ता ने सुबह घर पहुंच कर घटना की जानकारी परिजनों को दी। पिता ने नामजद युवक के घर जाकर मामले की शिकायत की तो युवक के परिजनों ने ग...