फिरोजाबाद, फरवरी 22 -- फिरोजाबाद। थाना दक्षिण पुलिस ने रिश्तेदार की बेटी को ले जाकर अपने भाई से शादी कराने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे जेल भेजा है। प्रभारी निरीक्षक थाना दक्षिण योगेंद्र पाल सिंह ने पुलिस बल के साथ एक महिला अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़ी महिला का नाम कल्लो उर्फ सीमा पत्नी लाला नागर बताया है। वह तैयापुर थाना जमुना पार जनपद मथुरा की रहने वाली है। वह हाल में गौशाला व ट्रांसफार्म के पास झोपडी थाना सासनी गेट जनपद अलीगढ की रहने वाली है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया 18 जून 2025 को महिला अपने पति के साथ अपनी देवरानी की ससुराल नगला भाऊ आकर रुकी थी। रात को नशीला लड्डू खिलाकर वह देवरानी की बहन को साथ ले गई। लड़की की अपने भाई भूपेन्द्र पुत्र सपडा निवासी रोशन विहार कालौनी लक्ष्मी नगर थाना जमुनापार जनपद मथुरा...