उन्नाव, फरवरी 7 -- सोनिक, संवाददाता। दही थाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह वर्कशॉप मोड़ के पास दबिश देकर किशोरी को अगवा करने के आरोपित बाल अपचारी को पकड़ा। उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया, जहां से बाल सुधार गृह भेजा गया। दही थाना के एक मोहल्ले की 15 वर्षीय किशोरी गत वर्ष 12 नवंबर से लापता थी। किशोरी के पिता के मुताबिक, वह अपने भाई के यहां आया हुआ था। साथ में बेटी भी थी। दोपहर को उनकी बेटी को बहलाकर एक किशोर भगा ले गया। पांच दिन तलाश की। कहीं कोई पता न चलने पर 17 नवंबर को मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। कुछ दिन पहले पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया था। मेडिकल और बयान के आधार पर रिपोर्ट दुष्कर्म सहित अन्य धाराएं बढ़ाई थीं। आरोपित बाल अपचारी शुक्रवार को गिरफ्तार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.