कानपुर, फरवरी 9 -- पनकी में कच्ची बस्ती निवासी किशोरी दो दिन पहले लापता हो गई थी। किशोरी की मां ने पड़ोस में रहने वाले मोहम्मद राशिद पर बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा कर ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पनकी थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी युवक व किशोरी की तलाश में दो टीमें लगाई गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...