नोएडा, मार्च 11 -- नोएडा। चोटपुर कॉलोनी में 19 वर्षीय अंकित रहता है। वह मूलरूप से अलीगढ़ के गोधा का रहने वाला है। वह चोटपुर से एक किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने सेक्टर-62 गोल चक्कर के पास से आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया। पीड़िता के बयान और साक्ष्यों के आधार पर केस में पॉक्सो ऐक्ट लगाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...