प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 10 -- लालगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि आठ फरवरी की रात उसकी बेटी कमरे से गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी कहीं पता नहीं चला। किशोरी की मां का आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति बेटी को बहका फुसलाकर अगवा कर ले गया। मामले में पुलिस अज्ञात के खिलाफ किशोरी को अगवा करने का मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...